रात के आसमान पे
दस्तक चाँद की
ठंडी हवा ने लिखी नज्म
बादलो के नाम की
भूले भटके
बरसते बादल
चाँदनी के आँखो मे
अफक का काजल
येह जादू है मौसम का
या सपना कोई
रुह को छू के
दिल मे बस गया अपना कोई
.
.
.
.
.
.
बस अब जिद न करना
आँखे खोलने की...
बोल तो दिया आँखो से...
अब क्या जरुरत, लब्जो से बोलने की??
के पी आर
No comments:
Post a Comment